परम्परागत रूप से मनी सतुआन संक्रांति
मऊ, अप्रैल 15 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में मेष संक्रांति (सतुआन) पारंपरिक पर्व प्रथानुसार स्नान दान कर और सत्तू गुड़ का भोग लगा, सेवन कर मंगलवार को मनाया गया। श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान कर दान-पुण्य किया। वहीं दोहरीघाट कस्बे के रामघाट पर मुंडन संस्कार की होड़ लगी रहीं। इस दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी रहीं। दोहरीघाट संवाद सूत्र के अनुसार मंगलवार की सुबह में ही लोगों ने सरयू नदी में स्नान किया और देव एवं देवी मंदिरों में जौ का सत्तू, गुड़ तथा आम का टिकोरा चढ़ाया। इन्हीं सामग्रियों का दान किया और पूजा पाठ के उपरांत घरों में सत्तू का ही सेवन किया गया। यह भी पढ़ें- सतुआन: आस्था की लगी डुबकी, पवित्र तटों व मन्दिरों में भक्तों ने नवाया शीश इस पवित्र मौके पर कतिपय श्रद्धालुओं ने शय्या दान, वत्सरी दान, अन्न दान, तुलादान किया तथा अति पुण्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.