रुडकी, मई 13 -- रुड़की, संवाददाता। परम्परागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत बुधवार को गोपालपुर गांव में किसानों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जैविक एवं परंपरागत खेती के प्रति जागरूक करना तथा आधुनिक कृषि उपकरणों के माध्यम से उनकी खेती को अधिक लाभकारी बनाना रहा। इस दौरान गांव के 60 किसानों को शत-प्रतिशत अनुदान पर स्प्रे मशीनें भी वितरित की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...