संभल, दिसम्बर 15 -- संभल। संभल लोकसभा सीट से भाजपा के पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। घोषणा के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। रविवार को लखनऊ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की विधिवत घोषणा की। इसी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय परिषद के प्रमुख सदस्यों की सूची जारी की गई, जिसे नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा गया। परमेश्वर लाल सैनी 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में संभल सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें दोनों बार हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा वर्ष 2022 में उन्होंने मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ा था। सैनी बहुजन समाज पार्टी की सरकार में एमएलसी रह चुके हैं। वर्ष ...