गुमला, मार्च 13 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि। विशुनपुर प्रखंड में पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो की गिरफ्तारी के पीछे शिकायत कर्ता परमेश्वर सिंह की ईमानदारी भी चर्चा का विषय बन गई है। आमतौर पर लोग काम जल्दी कराने के लिए मजबूरी में रिश्वत दे देते हैं, लेकिन परमेश्वर सिंह ने भ्रष्टाचार के आगे झुकने के बजाय एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। एसीबी ने उसकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पहले मामले का गुप्त सत्यापन कराया। सत्यापन में रिश्वत की मांग सही पाए जाने के बाद ही ट्रैप की योजना बनाई गई। इसके बाद पूरी रणनीति के तहत 12 मार्च को विशुनपुर प्रखंड कार्यालय में जाल बिछाया गया और पंचायत सचिव को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि यदि लोग हिम्मत दिखाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं तो ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई संभव है। वहीं ए...