रांची, मई 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। कच्चाबारी स्थित चर्च परिसर में चल रहे डीसीवाईएम इटकी-लोहरदगा धर्मजिला के 26वें वार्षिक शिविर का समापन रविवार को हो गया। 29 मई से शुरू हुए इस शिविर के अंतिम दिन मुख्य वक्ता के रूप में छोटानागपुर डायसिस युवा आंदोलन के पूर्व केंद्रीय सभापति सुभाष धान शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को बाइबल आधारित शिक्षाओं से अवगत कराया। शिविर में वक्ताओं ने युवाओं पर सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों पर भी विस्तृत चर्चा की। 'परमेश्वर के दाखबारी में युवा जिम्मेदारी और भंडारी' विषय पर आधारित इस शिविर में इटकी, लोहरदगा और कच्चाबारी सहित विभिन्न पेरिश से आए 300 युवाओं ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- माता-पिता का आदर और उनकी आज्ञा का पालन करें: पीटर लुगून उद्घाटन दिवस के मुख्य वक्ता पादरी अनुज टोप्पो थे। मौके पर संजय त...