परमिट शर्तों के उल्लंघन पर दो बसें सीज, दो का चालान
गोंडा, जून 16 -- गोण्डा। परिवहन विभाग ने मंगलवार को परमिट उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए दो बसों को सीज कर दिया। साथ ही दो बसों के चालान किए गए। एआरटीओ आरसी भारतीय के नेतृत्व में गोंडा-लखनऊ व गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना परमिट व शर्तों का उल्लंघन कर संचालित हो रही दो बसों को सीज कर खड़ा कराया गया। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस और रूट परमिट की अनदेखी करने वाली दो अन्य बसों के चालान किए गए। एआरटीओ ने बताया कि नियम तोड़ने वाले वाहन स्वामियों पर सख्त कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- ओवरलोड और नशे में वाहन चलाने वालों से 1.14 लाख का जुर्माना वसूला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.