बस्ती, मई 24 -- बस्ती, निज संवाददाता संभागीय परिवहन प्राधिकरण की 39वीं बैठक मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में परमिट शर्तों के उल्लंघन के मामले में मोटर वाहन अधिनियम के तहत चार माल वाहनों के परमिट निरस्त कर दिए गए। वहीं चार अन्य मालवाहन स्वामियों को नोटिस जारी भी की गई है।बैठक में उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र अयोध्या राजकुमार सिंह व एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आरटीओ फरीदउद्दीन ने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, दूसरी ओर, परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जिले में 19 मई से 31 मई तक सड़क सुरक्षा को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नियम तोड़ने वाले 1115 वाहनों का कटा चालान इस अभियान के तहत हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल फोन के प्रयोग, ड्रंकन ड्राइविंग,...