गाज़ियाबाद, मार्च 31 -- गाजियाबाद, संवाददाता। सवारी और व्यवसायिक वाहनों के लिए बुधवार से लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) और पैनिक बटन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार से वाहन की फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र तथा परमिट से सम्बन्धित कार्य कराने के लिये भी वीएलटीडी और पैनिक बटन लगना अनिवार्य होगा। बिना मानक पूरा किए वाहनों को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाएगा। यह नियम व्यावसायिक और सार्वजनिक परिवहन वाहनों पर लागू होगा। इससे पहले एक जनवरी से नए वाहन पंजीयन, नवीनीकरण एवं वाहन स्वामित्व हस्तान्तरण के लिए वीएलटीडी और पैनिक बटन की स्थापना अनिवार्य की गयी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...