कौशाम्बी, जून 11 -- परमा एकादशी के पावन अवसर पर गुरुवार को शक्तिपीठ कड़ा धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जनपद के अलावा फतेहपुर, प्रतापगढ़ आदि आसपास के जिलों से पहुंचे हजारों भक्तों ने भोर चार बजे से ही धाम के कुबरी घाट, कालेश्वर घाट समेत विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंचकर मोक्षदायिनी मां गंगा के जल में आस्था की डुबकी लगाई और मां गंगा एवं भगवान विष्णु का पूजन-अर्चन किया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु मां शीतला के दरबार पहुंचे, भक्तों ने मां को नारियल चुनरी पुष्प प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं कुशलता की कामना की। बहुत से श्रद्धालुओं ने अपने घरों में सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन कर परिवार की उन्नति, सुख-शांति और निरोगी जीवन की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- आज का पंचांग 11 जून 2026: आज परमा एकादशी पर बन रहे पूजन के ये शुभ-अशुभ मु...