नई दिल्ली, जून 10 -- Parama ekadashi 2026 dhan prapti ke upay: अधिक मास में तीन साल बाद परमा एकादशी व्रत का संयोग बन रहा है। परमा एकादशी व्रत 11 जून 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान कुबेर जन्म से धनपति नहीं थे। वह भगवान शिव के परम भक्त थे। भगवान कुबेर आर्थिक संकट और कंगाली से घिरे थे। परमा एकादशी का व्रत भगवान शिव की गुप्त सलाह से भगवान कुबेर ने रखा था। इस व्रत के पुण्य प्रभाव से भगवान कुबेर 'धन के देवता' बने थे। मान्यता है कि इस व्रत को करने से कंगाली दूर होती है और आर्थिक खुशहाली आती है।भगवान कुबेर ने किया था पंचरात्रिका व्रत- कहा जाता है कि भगवान शिव के कहने पर कुबेर देवता ने परमा एकादशी से अमावस्या तक पंचरात्रिका व्रत का विधिपूर्वक पालन किया था। भगवान कुबेर की तपस्या और निष्ठा से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्...