रिषिकेष, मई 27 -- परमार्थ निकेतन में मंगलवार का दिन प्रेरणादायक और भावनाओं से ओतप्रोत रहा। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाति कोविंद समेत परमार्थ निकेतन पहुंचे। यहां ऋषिकुमारों ने पुष्पवर्षा, शंखध्वनि और वेदमंत्रों के साथ उनका स्वागत किया। मंगलवार को स्वामी चिदानन्द सरस्वती और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बीच महात्मा गांधी के आदर्शों, भारतीय संस्कृति, मूल्यों व संस्कारों पर गहन चर्चा हुई। रामनाथ कोविंद ने कहा कि गांधीजी के लिए 'रामराज्य केवल धार्मिक अवधारणा नहीं, बल्कि एक ऐसी सामाजिक व्यवस्था थी, जिसमें कोई भूखा न हो, कोई शोषित न हो और हर व्यक्ति को सम्मान, न्याय व अधिकार मिले। यह संकल्पना आज के युग में भी उतनी ही आवश्यक है, जितनी स्वतंत्रता संग्राम के समय थी। कहा कि परमार्थ निकेतन जैसे स्थलों पर आकर मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.