पूर्णिया, जून 24 -- बायसी, एक संवाददाता। नेपाल के भीम नगर बांध से पानी छोड़े जाने के बाद परमान नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है, जिससे परमान नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। वहीं महानंदा एवं कनकई नदी के जलस्तर में काफी कमी आई है। मंगलवार को एसडीएम अभिषेक रंजन एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की टीम ने अनुमंडल क्षेत्र के कई स्थानों का दौरा किया एवं जलस्तर एवं नदी कटाव का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि परमान नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है जिसको लेकर विभागीय अधिकारी को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं कनकई एवं महानंदा नदी के जलस्तर में कमी के बाद नदी कटाव की संभावना है। यह भी पढ़ें- सुपौल : कोसी का जलस्तर घटा, बराज के 12 फाटक खुले, तटबंध पूरी तरह सुरक्षित इसे देखते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग को क्षेत्र में बने रहने का निर्...