पूर्णिया, मार्च 30 -- बायसी, एक संवाददाता।बायसी थाना क्षेत्र के हरिणतोड़ गांव में स्नान के दौरान डूबी दो सगी बहनों का शव रविवार को परमान नदी से दो अलग-अलग स्थानों से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। परिजनों के अनुसार एक शव हरिणतोड़ स्थित परमान नदी से बरामद हुआ, जबकि दूसरा शव बायसी के समीप नदी में पानी के ऊपर बहता हुआ मिला। दोनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने बताया कि शुक्रवार को नदी में डूबी दोनों बहनों का शव तीसरे दिन रविवार को बरामद हुआ। पानी में लंबे समय तक रहने के कारण शव फूलकर ऊपर आ गया था। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक आश्रित परिवारों को अनुदान सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुर...