परमात्मा ही मानव मात्र के सच्चे सद्गुरु हैं: बीके नीलम
इटावा औरैया, जुलाई 28 -- इटावा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सिविल लाइंस केंद्र पर संस्था की प्रथम मुख्य सह प्रशासिका दीदी मनमोहिनी का 43वां स्मृति दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्र संचालिका बीके नीलम ने दीदी के साथ के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि दीदी मनमोहिनी का कहना था कि सदैव याद रखो कि अब घर जाना है यह दुनिया पराई है। गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि इस सृष्टि के रचयिता परमपिता परम शिक्षक परम सद्गुरु एक परमात्मा ही है उनके बताए सदमार्ग पर चलना ही सच्ची गुरु दक्षिणा है। बीके प्रीति ने कहा कि सतगुरु परमात्मा नारियल के समान ऊपर से कठोर और अंदर से रहम दिल है जो सदा ही अपने बच्चों का कल्याण चाहते हैं। प्रगति, सृष्टि, कनिष्का, रूनारानी ने गीत और नृत्य के माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.