बरेली, मई 4 -- श्री हरि मंदिर में आयोजित में श्रीमद भागवत कथा में कथाव्यास रवि नंदन शास्त्री रविवार को इन्द्र पूजा, महारास, मथुरा गमन, कंस युद्ध एवं रुक्मिणी मंगल महोत्सव का वर्णन किया। उन्होंने महारास का दिव्य वर्णन किया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ रास रचकर यह संदेश दिया कि परमात्मा हर भक्त के साथ व्यक्तिगत रूप से जुड़ा है। इसके बाद कंस युद्ध का जीवंत वर्णन किया, जिससे भक्तजन उत्साह से झूम उठे। मुख्य यजमान के साथ राजश्री ग्रुप से राकेश अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल एवं पियूष अग्रवाल ने नवग्रह पूजन अर्चना आदि कर ठाकुर जी का आशीर्वाद लिया। कथा में पंकज गुप्ता, मनीष रस्तोगी, शोभित अग्रवाल समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...