बिजनौर, जनवरी 31 -- पर्यावरण को शुद्ध एवं मनुष्यों को सुसंस्कारित करने के लिए ग्राम स्वाहेड़ी के बैंक्वेट हाल में चल रहे चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में सदर विधायक पति ऐश्वर्य चौधरी मौसम ने पहुंचकर युवाओं को बुराइयों और नशे से दूर रहने की नसीहत की। गुरुकुल नजीबाबाद की प्राचार्या प्रियम्वदा ने कहा कि आज अपने बच्चों को संस्कारित करने की बड़ी आवश्यकता है, क्योकि जैसे संस्कार माता-पिता अपने बालको को देते हैं बालक ऐसा ही बनता हैं। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य अरविंद ने कहा कि हमे परमेश्वर से जुड़ना चाहिए प्रतिदिन परमात्मा का ध्यान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यज्ञ पर्यावरण को शुद्ध करने का सबसे उत्तम उपाय हैं वेदों का प्रत्येक मंत्र यही सन्देश देता हैं कि तुम हमेशा सूमार्ग पर चल कर अपने जीवन को दिव्य सफल बनाएं। आचार्य ने सभी को संघटित होने का संदेश दिया। आच...