गढ़वा, अप्रैल 26 -- हरिहरपुर, प्रतिनिधि। ओपी क्षेत्र अंतर्गत चौबे मझिगावां गांव में आयोजित सात दिवसीय यज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण इन दिनों ग्रामीण श्रद्धा भाव से कर रहे हैं। कथा का आयोजन सखुईया खाला टोला में किया गया है। काशी के विद्वान कथा वाचक डॉ. धनंजय त्रिपाठी द्वारा श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन शनिवार शाम को डॉ. त्रिपाठी ने गोकर्ण की कथा सुनाते हुए कहा कि जीवन में अधिकांश वस्तुएं सहज रूप से प्राप्त हो जाती हैं, लेकिन सत्संग दुर्लभ होता है। उन्होंने कहा कि परमात्मा की कृपा से ही संतों का सान्निध्य और सत्संग का अवसर मिलता है। उन्होंने सनातन धर्म को सर्वोत्तम बताते हुए कहा कि विश्व के अन्य सभी धर्म लोकधर्म हैं, जबकि सनातन धर्म अत्यंत प्राचीन और मूल धर्म है, जो अनादि काल से चला आ रहा है। कथा के माध्य...