मुरादाबाद, फरवरी 17 -- आर्य समाज मंडी बांस का वार्षिकोत्सव एवं बोधोत्सव संपन्न हुआ। इसमें देव यज्ञ, भजन, वेदमंत्र के प्रवचन आदि किये गए। आचार्य वीरेंद्र शास्त्री ने वेद मंत्रों की व्याख्या करते हुए बताया कि परम पिता परमेश्वर ने आदि सृष्टि में ही मानव मात्र को अपना ज्ञान दिया, यही वेद नाम से प्रसिद्ध हैं। वेद का अर्थ ही ज्ञान है। परमात्मा ने अपना ज्ञान देने में मानव के साथ भेदभाव नहीं किया। अजय आर्य ने भजनों की प्रस्तुति कर भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। संचालन मनोज रस्तोगी ने किया। मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक गवर्नर नितिन अग्रवाल रहे। नवनीत रस्तोगी, सुशील साहू, अमित रस्तोगी, रीतु रस्तोगी, सूर्य प्रकाश द्विवेदी, प्रीता आर्य, रजनीश आर्य, रश्मि, धवल दीक्षित, गायत्री आर्य, रविंद्र आर्य,संदीप द्विवेदी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...