नई दिल्ली, मार्च 2 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 'दुनिया का नंबर-1 आतंकवादी प्रायोजक' करार देते हुए साफ कहा है कि तेहरान को कभी भी परमाणु हथियार नहीं मिलने देंगे। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल क्षमता को बुरी तरह तबाह कर दिया है, उसकी नौसेना को लगभग नेस्तनाबूद कर दिया है। इस दौरान ट्रंप ने दावा किया अब तक 10 जहाज डुबोए जा चुके हैं, और इस 'बीमार और चालाक' शासन द्वारा पैदा खतरों को खत्म करने का यह आखिरी मौका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान चार से पांच सप्ताह तक चल सकता है, लेकिन वे इससे कहीं ज्यादा समय के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने सोमवार को वाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। ईरान-इजराइल संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि लगभग ...