नई दिल्ली, मार्च 17 -- कौन है अली लारीजानी ईरान के सुरक्षा प्रमुख और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का जन्म इराक के नजफ में हुआ। तेहरान यूनिवर्सिटी से इन्होंने पश्चिमी दर्शन की शिक्षा हासिल की। लारीजानी 2008 से 2020 तक ईरानी संसद मजलिस के अध्यक्ष रहे। इस दौरान वे कानून निर्माण तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ईरान की रणनीति तय करने में सक्रिय रहे। इससे पहले वे ईरान के परमाणु वार्ताकार और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव भी रह चुके हैं, जहां उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े फैसलों में अहम भूमिका निभाई। लारीजानी को रूढ़िवादी लेकिन व्यावहारिक नेता माना जाता है, जो अलग-अलग राजनीतिक धड़ों के बीच संतुलन बनाने का माध्यम रहे हैं। आज भी वे ईरान की नीतियों पर प्रभाव डालने वाले प्रमुख चेहरों में गिने...