बहराइच, अगस्त 12 -- बहराइच। शहर के काजी कटरा समई माता मंदिर के निकट रहने वाली स्नेहा जायसवाल ने प्रतिभा के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) में वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर हुआ है। किसान पीजी कॉलेज से बीएससी और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुपति से एमएससी की पढ़ाई पूरी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...