घाटशिला, फरवरी 23 -- परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय के पूर्व छात्र सम्मानित पूर्व छात्रों ने सफलता का मंत्र से बच्चों को किया मोटिवेट छात्राओं ने नारी शक्ति की महत्ता व कॉमेडी से लूटी वाहवाही परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसाइटी का 54वां स्थापना दिवस मना जादूगोड़ा, संवाददाता। परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसाइटी मुंबई का 54वां स्थापना दिवस में परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में कॉमेडी, नुक्कड़ नाटक, नारी शक्ति समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसका पूर्व छात्र-छात्राओं ने आनंद उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा के छात्र रहे सह वर्तमान में यूसील के इलेक्ट्रिकल सुपरिटेंडेंट रोविन कुमार, काशी नाथ चौधरी, विनोद अग्रवाल, उमा शंकर व विद्यालय के प्राचार्य मोहरीर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर सफलता ...