सीवान, फरवरी 23 -- सिसवन, एक संवाददाता।परमपिता परमात्मा त्रिमूर्ति शिव बाबा की 90 वीं शिव जयंतीसमारोह का आयोजन रविवार को चैनपुर में आयोजित की गई। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज चैनपुर केंद्र द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ शिव ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीवान केंद्र की प्रमुख सुधा बहन रही। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में शिव सर्वोच्च सत्ता हैं। संपूर्ण ब्रह्मांड की उत्पत्ति शिव और शक्ति के मिलन से हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि चेतना का विस्तार ही हमें सिखाता है कि जीवन का वास्तविक उद्देश्य उस परमसत्ता की अनुभूति करना है। महाशिवरात्रि इसी सर्वोच्च चेतना से जुड़ने का महापर्व है। संस्कार परिवर्तन से विश्व परिवर्तन बीके रिंकी बहन ने शिव जयंती के आध्यात्मिक रहस्यों...