लखनऊ, अगस्त 12 -- सिरिजाप के शूरवीर की वीरता को सेना ने दी अनूठी श्रद्धांजलि बेटियों ने किया समर्पण पट्टिका का अनावरण लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पैंगोंग झील के किनारे सिरिजाप की दुर्गम चौकी पर दुश्मन के सामने अदम्य साहस का परिचय देने वाले परमवीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा का शौर्य अब लखनऊ छावनी में खेल और फिटनेस के केंद्र के रूप में युवाओं को प्रेरित करेगा। भारतीय सेना ने सूर्य खेल परिसर के अत्याधुनिक इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को उनके नाम पर समर्पित किया। यह सम्मान केवल एक युद्ध नायक की स्मृति को समर्पित नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देने वाला कदम है।

समर्पण समारोह समर्पण समारोह में लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा की पुत्रियां मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। लेफ्टिनेंट जनरल अ...