नई दिल्ली, जनवरी 25 -- बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इस वक्त अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर काफी वक्त से सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी की थिएट्रिकल रिलीज हो गई है। रिलीज के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी हाइप पर है। 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर भी बंपर कमाई कर रही है। फिल्म में सनी ने एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग से जान डाल दी है। मूवी में सनी के अलावा दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी अहम किरदार में हैं। ऐसे में अब सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शख्स संग तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सनी संग नजर आ रहा शख्स शहीद हुए रियल लाइफ हीरो निर्मलजीत सिंह सेखों के परिवार में से एक हैं।परमवीर चक्र फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों के परिवार से मिले सनी दरअ...