लातेहार, मई 18 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के पोटमाडीह (खजुरतला) गांव में आयोजित परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल ग्रामीण हॉकी टूर्नामेंट का भव्य समापन सोमवार को हुआ। उक्त गांव में आयोजित इस टूर्नामेंट में महुआडांड़ एवं बरवे क्षेत्र की करीब 30 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में उरुम्बी, पोटमाडीह एवं जयपुर की टीमों ने अपने-अपने विरोधी टीमों को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला उरुम्बी एवं जयपुर टीम के बीच खेला गया, जो काफी रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा। मैच में उरुम्बी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। वहीं जयपुर की टीम उपविजेता रही। यह भी पढ़ें- पाता मेला में गेंदरेच बॉल फाइनल मैच का उपासना मरांडी ने किया शुभारंभ तीसरा स्थान पोटमाडीह एवं चौथा स...