गुमला, मार्च 30 -- जारी, प्रतिनिधि । परमवीर अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को प्रकृति पर्व सरहुल महोत्सव पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और हर ओर आदिवासी संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। इससे पूर्व सरना स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। जहां पाहन ने पारंपरिक विधि-विधान से प्रकृति,जल, जंगल और धरती की आराधना की। इस दौरान क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा में शामिल होकर प्रकृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। मौके बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुदर्शन भगत समेत अन्य अतिथियों ने सरहुल पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आदिवासी परंपराओं के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। मह...