कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर, संवाददाता। परमट मंदिर में गुरुवार को दर्शन करने गए एलआईसी एजेंट की जेब काटकर 45 हजार रुपये पार कर दिए गए। किदवईनगर निवासी संदीप त्रिपाठी ने बताया कि वह गुरुवार शाम को मंदिर के गर्भगृह में पूजा करने गए थे। वह वापस लौटे तो जेब में रखे ग्राहकों की पॉलिसी के 45 हजार रुपये गायब थे। ग्वालटोली थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...