वाराणसी, अप्रैल 4 -- वाराणसी। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी वाराणसी के उपाध्यक्ष 74 वर्षीय परमजीत सिंह अहलुवालिया का निधन शुक्रवार को दिल्ली के निजी अस्पताल में हुआ। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। हालत बिगड़ने पर तीन दिन पूर्व ही दिल्ली ले जाया गया था। वह अपने पीछे पत्नी जगदीश कौर, बेटा बलप्रीत सिंह और बेटी दमनजीत कौर का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। वह गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज और गुरुनानक इंग्लिश स्कूल शिवपुर के मैनेजर भी थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को मणिकर्णिका घाट पर किया गया। सोमवार को गांधी नगर स्थित आवास पर अखंड पाठ का आयोजन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...