भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर की नई जिला दंडाधिकारी अलंकृता पांडे ने मंगलवार को समीक्षा भवन में मुहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक में नगर की स्थिति से वाकिफ हुईं। बैठक में एसएसपी प्रमोद कुमार यादव, एसपी सिटी अतुलेश झा, एसपी नवगछिया वैभव शर्मा (ऑनलाइन उपस्थिति) और नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा के अलावा दो एडीएम भी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- परबत्ती मां काली स्थान मार्ग अति संवेदनशील, यहां रहेगी पुख्ता व्यवस्थाबैठक में चर्चा जिला शांति समिति के सदस्यों ने डीएम को बताया कि भागलपुर में 24 जून से मुहर्रम शुरू हो जाएगा। 24 जून की रात्रि से चौकी का निकाली जाएगी और 26 जून को सुन्नी समुदाय द्वारा विभिन्न स्थलों से अखाड़ा निकाला जाएगा। सराय, किला घाट होते हुए दोपहर तीन बजे दिन तक अपने स्थान पर लौटेगा। 27 जून यानी शुक्रवार को ...