खगडि़या, दिसम्बर 10 -- गोगरी । एक संवाददाता परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने बुधवार को गोगरी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से मुखातिब हुए। उन्होंने महेशखूंट के मदारपुर, गोगरी शोभन राय टोला, गोगरी बाजार, लक्ष्मी नगर हाट, उसरी, जमालपुर, मुश्कीपुर के अलावा दर्जनों गांव का भ्रमण किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित विधायक का फूल माला पहना कर स्वागत किया। वहीं उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी गंभीरता से लेकर निष्पादन कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने तारा मध्य विद्यालय पहुंच कर विद्यायल की समस्याओं से अवगत हुए। नगर परिषद क्षेत्र में फैले कूड़े कचरे को देख कर एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। विधायक ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों से कहा कि परबत्ता विधान सभा क्षेत्र के चप्पे-चप्पे में विकास कार्य कराया ज...