खगडि़या, मार्च 20 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि प्रखंड में 9606 लाभार्थियों का अभी तक लाइफ सर्टिफिकेशन नहीं हो सका है। सरकार द्वारा 31 मार्च तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेशन) की अंतिम तिथि आगामी 31 मार्च तक निर्धारित की गई है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले पेंशनधारियों की पेंशन बंद की जा सकती है। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, खगड़िया से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 1,90,767 पेंशनधारी हैं, जिनमें से अब तक 61,408 पेंशनधारियों ने जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है। यह स्थिति प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। प्रखंडवार आंकड़ों पर नजर डालें तो परबत्ता 9,606 लाभार्थी जीवन प्रमाणीकरण अभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.