खगडि़या, मई 22 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि भरतखंड थानाध्यक्ष के थेभाय गांव से पुलिस ने छापेमारी कर 20 लीटर देशी शराब के साथ एक युवक क़ो गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक स्थानीय कोलवारा गांव निवासी वशिष्ठ कुमार बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस क़ो गुप्त सूचना मिली कि थेभाय गांव के रास्ते एक युवक चोरी छिपेे शारब ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती तेज कर दी। मौक़े पर पुलिस ने एक गैलन में रखे 20 लीटर देसी शराब क़ो जब्त कर लिया। इधर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि जब्त शराब क़ो लेकर थाना में मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक क़ो न्यायिक अभिरक्षा में खगड़िया न्यायालय भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- भैरवस्थान में कार से 540 लीटर नेपाली शराब बरामद, एक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- 150 लीटर देसी शराब साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ह...