खगडि़या, जून 15 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्र के कुल 11280 बच्चों क़ो विभाग द्वारा कुल 22560 पोशाक दिए जाने का निर्देश दिया गया है, लेकिन अभी तक मात्र 6752 पोषक ही उपलब्ध किया जा सका है। शेष बच्चों क़ो पोशाक कब मिलेगा भगवान ही मालिक है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड में कुल 282 अंागनबाड़ी केंद्र हैं। कुल 11280 बच्चों क़ो आइसीडीएस कार्यालय द्वारा डबल सेट पोशाक दिया जाने का निर्देश दिया गया है। उक्त बच्चों क़ो पोषक उपलब्ध कराये जाने के लिये विभाग द्वारा जीविका क़ो सौपा गया क अभी तक जीविका द्वारा 22560 की जगह मात्र 6752 पोशाक ही उपलब्ध कराया जा सका है। शेष बच्चे अभी पोषक से वंचित हैं। सबसे चौकाने वाली बात यह है की पोशाक में गुणवत्ता का घोर अभाव है। बच्ची के लिए तैयार किए गए घंघरी इतना छोटा है कि वह कपड़ा पहनने में काफी ...