खगडि़या, जून 11 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के कन्हैयाचक गांव स्थित एक घर की छापेमारी कर पुलिस ने 150 बोतल शराब बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही कारोबारी भाग निकला। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस क़ो गुरुवार को गुप्त सूचना मिली कि कन्हैयाचक गांव में एक व्यक्ति द्वारा शराब की बड़ी खेप गत एक दिन पूर्व लाया गया है। सूचना मिलते ही मौक़े पर पुलिस ने एक घर की घेराबंदी कर दी क घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने विभिन्न साइजो में करीव 150 बोतल क़ो जब्त कर लिया। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया की कन्हैयाचक के अमरेश चौधरी के घर से शराब बरामद की गई है। यह भी पढ़ें- गुरपा में 590 लीटर देसी-विदेशी शराब व चार बाइक जब्त, तस्कर फरार शराब बरामदगी क़ो लेकर कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...