खगडि़या, अप्रैल 15 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित परबत्ता बाजार में सीएस द्वारा औचक निरीक्षण से एक्स-रे व अल्ट्रासॉउन्ड संचालकों के बीच हड़कंप मच गया। सिविल सर्जन डॉ. रामेन्द्र कुमार के नेतृत्व में परबत्ता सीएचसी क्षेत्र के विभिन्न जांच केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दो अल्ट्रासाउंड केन्द्र व एक एक्स रे केन्द्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई प्रकार की कमियां मिली।निरीक्षण के दौरान एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में एक मरीज के साथ आशा भी उपस्थित थी। जिससे आशा के कार्यशैली में सवाल खड़ा हो गया है। जबकि एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में जांच के दौरान कोई भी आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं मिला, जो स्वास्थ्य विभाग के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके अलावा एक डिजिटल एक्स-रे सेंटर में यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि मरीजों का एक्स-रे किस ड...