खगडि़या, अप्रैल 28 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि मड़ैया थाना क्षेत्र के बिठला गांव में गत सोमवार की देर रात मौत युवक की की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगो की भीड़ जुट गई। घटना क़ो लेकर गांव के हर कोई स्तब्घ थे। चार भाइयों की जोड़ी में बड़े भाई की मौत से छोटे भाइयों के बीच कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक की मां चार वर्ष पूर्व ही अपने पति स्व प्रकाश गोस्वामी व अपने बेटे क़ो छोड़कर दूसरी शादी रचा ली थी। इतना ही नहीं 15 दिन पहले मृतक के पिता की भी मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पांच घंटे सड़क जाम उसाके पिता का श्राद्ध कर्म बतौर एक सप्ताह भी नहीं हुआ कि इस बीच चार भाइयो में बड़े भाई की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। लगातार इस घर के दूसरे सदस्य की मौत के बाद घर माली ...