खगडि़या, मई 18 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के नयागांव शिरोमणी टोला में सोमवार क़ो मारपीट की घटना में एक पक्ष से मां बेटा सहित तीन लोग घायल हो गये। घायलों में शिरोमणि टोला गांव निवासी भासो चौधरी, उसकी पत्नी टूना देवी व बेटा गुलशन चौधरी शामिल है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सीएचसी में किया गया। बताया जाता है कि ये लोग अपने बासा काम काज कर रहे थे। इसी बीच इनके ही परोसी बुकशेलर चौधरी आदि आये गाली गलौज करने लगा। गाली गलौज का विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। यह भी पढ़ें- परबत्ता: मारपीट में मां व बेटा सहित तीन घायल मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...