खगडि़या, जून 1 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि गंगा घाट अगुवानी में रविवार की शाम भव्य गंगा महाआरती व वैदिक मंत्रों से गुंजायमान रहा। गंगा के पावन तट पर दीपों की जगमगाहट, शंखनाद व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मौक़े पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आराधना कर सुख, समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। महाआरती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक बाबूलाल सौर्य व लोजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह उपस्थित थे क गंगा महाआरती से पूर्व स्थानीय विद्वान पंडित प्रवीण झा, आचार्य चमन सिंह, रिंकी कुमारी एवं हरिशंकर चौधरी ने वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ पूर्णिमा : कोनहाराघाट पर भव्य गंगा आरती हुई,मंत्रोच्चारा से गूंजा पूरा इलाका इसके उपरांत वैद्यनाथ धाम...