खगडि़या, फरवरी 3 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि माघी पूर्णिमा के अवसर पर प्रखंड अंतर्गत गंगा घाट अगुवानी दस दिवसीय मेले में सोमवार की शाम ़हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। भव्य भस्म महाआरती ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मनोरम दृश्य से भर दिया। उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर व देवघर के बाबा धाम से पहुंचे कलाकारों ने मंच पर महाकाल का जीवंत स्वरूप उतार दिया। रुद्र अवतार, तांडव नृत्य और अंतिम संस्कार जैसे गुढ़ दृश्यों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जब भस्म से अलंकृत महाकाल का दृश्य मंच पर साकार हुआ तो हजारों श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मौके पर विधायक बाबूलाल शौर्य व खगड़िया सदर विधायक बबलू मंडल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विधायक बाबूलाल सौर्य ने कहा कि उत्तरवाहिनी गंगा घाट अगुवानी की पावन भूमि पर यह आयोजन बुरी आत्माओं की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.