खगडि़या, अप्रैल 29 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड के कई स्कूलो का बीईओ द्वारा औचक निरिक्षण से बुधवार को शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया। बीईओ द्वारा मध्य विद्यालय सौढ़ भरतंड आदि का निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्था समेत मध्याह्न भोजन, साफ सफाई समेत अन्य गतिविधि की जानकारी ली। इस मौके पर वर्ग कक्ष में जाकर छात्र -छात्राओं से पढ़ाई की व्यवस्था से संबंधी पूछताछ की। विद्यालय में बच्चों को मिल रहे मध्याह्न भोजन, बालपंजी, स्वच्छता, पेयजल की व्यवस्था समेत पुस्तक वितरण व स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति बनाए रखने, शौचालय की सफाई व विद्यालय परिसर के स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को लेकर प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- बिना स्वीकृति के अवकाश पर जाने पर रोक भरतखण्ड में ब...