खगडि़या, अप्रैल 13 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के रहीमपुर मोड़ स्थित टावर चौक के पास बाइक ठोकर से पांच महिला मजदूर घायल हो गई। घायल महिला मजदूरों में कन्हैयाचक गांव निवासी मुनी दास कि पत्नी सोभा देवी, गिरधारी तांती कि पत्नी रंजो देवी, बमबम दास की पत्नी मीरा देवी, सुरेंद्र दास की पत्नी सुलेखा देवी व मुन्नी तांती की पत्नी सन्या देवी बतायी जा रही है। घटना के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को अगुवानी-महेशखूंट सड़क स्थित रहीमपुर मोड़ टावर चौक के पास बाइक चालक अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों क़ो इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। इधर डॉ विनय कुमार विमल ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन दो की हालत गंभीर देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।बॉक्स:कार व मिनी ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.