खगडि़या, अप्रैल 18 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव की वर्ग नवम की छात्रा तीन दिनों बाद भी घर नहीं लौटी है। इधर छात्रा की माता द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि गत 15 अप्रैल क़ो करीब 8 बजे सुबह अपने घर से वर्ग नवम में नामांकन कराने के लिए निकली। वह अपने साथ कुछ कागज़ात व मोबाइल ले गई। शाम तक जब घर नहीं लौटी तो परिजन द्वारा खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई अता पता नहीं चला। उनका मानना है की उसकी बेटी गत एक माह से एक लड़का के साथ मोबाइल से बातचीत करती थी। परिजन क़ो आशंका है कि वहीं लड़का उसकी बेटी क़ो बहला फुसलाकर कही ले गया है। इधर मड़ैया थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...