खगडि़या, मई 10 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के करना गांव में रविवार क़ो मक्के की बाली लदा ट्रैक्टर पलट गया। हालांकि उक्त घटना में चालक व उसपर सबार मजदूर बाल-बाल बच गए। किसी क़ो किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुइ। बताया जाता है कि रविवार की दोपहर किसान मक्का की बाली ट्रैक्टर पर लोग कर करना बहियार अगुवानी- महेशखुट सड़क के रास्ते करना गांव ला रहा था। इसी बीच गाड़ी अनियत्रित होकर सड़क किनारेे पलट गया। इधर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार, डॉ नवीन आदि ने बताया कि किसी क़ो किसी प्रकार की चोटेंनहीं आयी है। सभी सुरक्षित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...