खगडि़या, जून 29 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के अगुवानी महेशखूंट मुख्य सड़क स्थित सिराजपुर गांव के पास सोमवार को ठोकर सेअसंतुलित होकर जुगाड़ गाड़ी पलट गई। इस घटना में जुगाड़ गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जुगाड़ गाड़ी चालक अगुवानी गांव निवासी विलास ठाकुर बताया जा रह है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के अगुवानी-महेशखूंट मुख्य सड़क से जुगाड़ गाड़ी पर आलू लोडकर दुकानदार क़ो पहुंचाकर लौट रहा था। इसी बीच सिराजपुर गांव के पास मुख्य सड़क पर बने ठोकर के पास जुगाड़ गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। इस घटना में जुगाड़ गाड़ी चालक क़ो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बाद अफरातफरी का माहौल बन गया क स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल चालक क़ो इलाज के लिये सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार बाद स्थिति गंभीर देख उसे सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया गय...