खगडि़या, दिसम्बर 9 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड के भरतखंड थाना क्षेत्र के नयावास भरतखंड गांव में रविवार की शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में स्व. कामदेव राय के पुत्र प्रकाश राय व रामविलास राय शामिल है। घायलों ने बताया कि चंदन चौधरी के साथ जोत की जमीन को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गयी। स्थानीय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। इधर डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार बाद स्थिति गंभीर देख उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...