खगडि़या, मार्च 26 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि मड़ैया थाना क्षेत्र के बिठला गांव से पुलिस ने मंगलवार की देर रात छापेमारी कर एक महिला सहित पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगो में ललन गोस्वामी, मोहन गोस्वामी, भोली गोस्वामी, इंद्रजीत उर्फ़ मुसो गोस्वामी व एक महिला शामिल हैं। इधर थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों पर पूर्व से न्यायालय द्वारा वारंट जारी था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में खगड़िया न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...