खगडि़या, सितम्बर 26 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का असर परबत्ता प्रखंड में भी देखने को मिला। शुक्रवार को अचानक आई तेज आंधी ने प्रखंड के लगार, चकप्रयाग आदि गांव में जमकर तबाही मचाई। तेज हवा के कारण कई घरों के चदरा छप्पर उड़ गए, जबकि एक ट्रांसफार्मर भी गिर गया। आंधी से कई पेड़ क्षतिग्रस्त हुए और बड़े-बड़े पशु शेड भी उखड़कर दूर जा गिरे।ग्रामीणों के अनुसार, आंधी इतनी अचानक और तेज थी कि कुछ देर के लिए लोग सहम गए। देखते ही देखते गांव में कई घरों को नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवा के कारण उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला।ग्रामीण बब्लू चौधरी, निवासी चौधरी, संजय राय, मणीकांत राय , रब्बी चौधरी, बिलेयती पंडित, नवल ठाकुर रूपेश चौधरी आदि ग्रामीण ने बताया कि अचानक इतनी तेज आंधी शुरू हुई कि लोग कुछ समझ ही नहीं...