खगडि़या, सितम्बर 28 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि गत शुक्रवार को आए चक्रवातीय तूफान ने टीमापुर लगार मौजा में एक किसान की महीनों की मेहनत को पलभर में जमींदोज कर दिया। तेज आंधी-तूफान की चपेट में आने से कुल्हड़िया के किसान दीपांकर कुमार उर्फ लालो चौरसिया की करीब चार बीघा में लगी केले की पूरी फसल बर्बाद हो गई। किसान ने बताया कि उन्होंने चार बीघा जमीन लीज पर लेकर 2.5 लाख रुपए खर्च कर केले की खेती की थी। फसल को लेकर काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अचानक आए चक्रवाती तूफान ने खेत में खड़ी पूरी फसल को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने कहा कि खेती में लगी पूंजी के साथ उनकी मेहनत भी बर्बाद हो गई है। यह भी पढ़ें- Dumka News: आंधी-बारिश से क्षतिग्रस्त हुए मकान के पीड़ितों ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग अब दोबारा खेती शुरू करने के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है। दीपांकर कुमार...