खगडि़या, मार्च 28 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत लगार पंचायत के चकप्रयाग गांव स्थित अतिप्राचीन महावीर मंदिर में रामनवमी के अवसर पर गुरुवार देर रात श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर ध्वज चढ़ाए और पूजा-अर्चना की। पूरे कार्यक्रम का संचालन पंडित गिरीश मिश्र के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से ध्वजारोहण किया। देर रात तक मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल बना रहा और जय सियाराम व जय बजरंगबली के जयघोष से वातावरण गुंजायमान होता रहा। ध्वजारोहण संपन्न होने के बाद मंदिर में 24 घंटे के लिए अखंड रामधुनी का शुभारंभ किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।स्थानीय ग्रामीण श्रीनिवास चौधरी उर्फ कारे ने बताया कि इस अवस...